24 घंटे बाद करेंगे बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन – महावीर पोद्दार
24 घंटे बाद करेंगे बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन – महावीर पोद्दार
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : उजियार पुर प्रखंड के डढिया मुरियारो पन्चायत के वार्ड नं 12 में स्थित जले ट्रांसफार्मर पर भाकपा माले और ग्रामीणों ने सन्युक्त रुप से जले ट्रांसफार्मर को बदलने,निर्वाध रुप से बिजली आपूर्ति बहाल करने, फर्जी बिजली बिल की जांच करने की मांग को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की घोषणा करने वाली बिहार की डबल इन्जन सरकार की बिजली व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से मुरियारो गांव के वार्ड नं 12 की बिजली ट्रांसफार्मर जला पड़ा है।लोग जहां भीषण गर्मी और अन्धेरे में रहने को विवश हैं वहीं नल जल व्यवस्था ठप्प पड़ गया है।आम आदमी के सामने पीने की पानी का संकट गहरा गया है। बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से वार्ड नं 12 से लेकर वार्ड नं 15 तक करीब एक हजार से ज्यादा परिवार के लोग पानी के गहराते संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 24 घंटे के अन्दर जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया जाएगा और एस एच 55 को अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा उसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा।मौके उपस्थित वार्ड सदस्य सह भाकपा माले शाखा सचिव अमरजीत पासवान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को लिखित सूचना देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन में रिंकु देवी, सुजीत कुमार, रीमा देवी, रौशन कुमार, कविता देवी,शिवभगत, कृष्णा देवी, दिलीप पासवान, सुनैना देवी,राम जीनिस पासवान,धीरज कुमार,अमर पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
