भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा सप्ताह के दौरान लगाए पेड़


कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह मे विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन भाजपा परिवार द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गीतांजलि एवं उतरी मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में पुसा पीएचसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष गीतांजलि, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा की आमंत्रित सदस्य रूपम कुमारी, जिला भाजपा समस्तीपुर उपाध्यक्ष मधुमाला, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अर्पिता प्रीतम, जिलामंत्री महिला मोर्चा ममता ठाकुर,शिव सुंदरी देवी , मधु ठाकुर आदि सभी शामिल हुये।

 

Related Articles

Back to top button