मार्क्सवादी विद्वान का. सीताराम येचुरी की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा
मार्क्सवादी विद्वान का. सीताराम येचुरी की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

जे टी न्यूज़, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी मीना बाजार बेतिया स्थित कार्यालय में का. सीताराम येचुरी की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
का . सीताराम येचुरी प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक, राजनीतिक अर्थशास्त्री ,द्वंद्वात्मक भौतिकवाद के कुशल शिक्षक , माकपा के आजीवन महासचिव रहे,जेएनयू दिल्ली छात्र संघ के तीन बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे ,1985 में सीपीआईएम की 12 वीं पार्टी कांग्रेस में पार्टी के केन्द्रीय कमिटी के सदस्य बने,1989 में 13 वीं पार्टी कांग्रेस में केन्द्रीय सचिवालय के सदस्य बनाये गये।1992 में 14 वीं चेन्नई पार्टी कांग्रेस में वे पोलित ब्यूरो के सदस्य निर्वाचित हुए।2015 में विशाखापत्तनम 21 वीं पार्टी कांग्रेस में वे महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए।तब से आजीवन 12 सितंबर 2024 तक महासचिव के पद पर बने रहे।पक्षाघात से पीड़ित होने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।जहां से हमेशा के लिए हम सब से जुदा हो गए।
कामरेड सीताराम येचुरी की दूसरी बरसी के अवसर पर पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कामरेड सीताराम येचुरी को महान अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकार बतलाया। सीपीएम के पश्चिम चंपारण जिला कमिटी के सचिव चांदसी प्रसाद यादव ने कामरेड सीताराम येचुरी के निधन को अंतरराष्ट्रीय छती बतलाया। किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने सीताराम येचुरी को मार्क्सवाद,लेनिनवाद का प्रकांड विद्वान बतलाया। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ने उन्हें जन नेता एवं मार्क्सवादी शिक्षक बतलाया। सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने उन्हें छात्र राजनीति का अगुआ दास्ता बताया।श्रद्धांजलि सभा को रामा यादव, म. वहीद,मदन प्रसाद, म. हनीफ,सुशील श्रीवास्तव, म. सहीम,मनोज कुशवाहा,काशी साह,प्रेम प्रसाद ,दोवा हकीम आदि ने संबोधित किया।


