एस आर ए पी महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
एस आर ए पी महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, पूर्वी चंपारण: चकिया अनुमंडल स्थित शिव बेणीराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। ‘विश्व मानवता और हिंदी” विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार दिनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा हिंदी विश्व मानवता की भाषा है, हिंदी और हिंदी भाषियो के हृदय में पूरा विश्व एक है। हिंदी को हिंदी भाषी के अलावा अन्य भाषा के लोग भी अब अपनाने लगे हैं।
भारत सरकार को खासकर प्रवासी भारतीय जो हिंदी की सेवा विश्व की अन्य भागों में रहकर कर रहे हैं उनको सम्मान देने की जरूरत है.। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें बुलाकर हौसला बढ़ाये रखने की जरूरत है, तब जाकर हिंदी का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा। क्या आज क्रम में कविता पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में बिंदेश्वर पासवान, संजीव कुमार, हरेंद्र प्रसाद, अजित कुमार, कहां का सा, आदि अनेक गणमा न्य उपस्थित थे


