प्राचार्य के साथ छात्रों का संवाद एवं छात्रों द्वारा प्राचार्य का स्वागत
प्राचार्य के साथ छात्रों का संवाद एवं छात्रों द्वारा प्राचार्य का स्वागत

जे टी न्यूज़, चकिया : अनुमंडल स्थित शिव देनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में प्राचार्य डॉक्टर विनोद बैठ के साथ छात्रों का संवाद एवं छात्रों के द्वाराप्राचार्य का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। राम मोहन,पंकज कुमार, गोल्डी, सुरीली, दीपिका सूर्यवंशी, आदर्श कुमार, आदि ने बुके देकर प्राचार्य का स्वागत किया।
” आप आ गए यहां
फिर बहार आ गईं
खिल उठी कली कली
बागवा पे छा गईं। ” स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुएप्राचार्य प्रोफेसर डॉ विनोद बेठा ने कहा :- मैं महाविद्यालय की समस्या से अवगत हो रहा हूं। कक्षा संचालन, पेय जल, महिला के लिए विशेष व्यवस्था जैसे वॉशरूम,कॉमन रूम आदि मेरी प्राथमिकता होगी। किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए मैं तत्पर हूं। ” कार्यक्रम में डॉक्टर अभयेंन्द्र प्रसाद, डॉ रंजीत कुमार दिनकर, डॉक्टर धनंजय सिंह, संतोष आनंद, डॉ संजीव कुमार, डॉ रीता कुमारी, डॉ पी एन शर्मा, डॉक्टर दिगंबर झा, डॉक्टर श्रवण मोदी, डॉ रमाकांत पांडे, डॉक्टर सनावर अली, अरशद खान, डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉ रमन कुमार रवि, डॉ राहुल रंजन, श्री अजय कुमार सिंह, मोहम्मद वसीम, अजीत कुमार, राकेश कुमार, विपिन कुमार, श्री कमलेश प्रसाद यादव, मोहम्मद रियाज आलम, श्रीमती रिंकू कुमारी, श्रीमती खुशबू कुमारी, पप्पू, सर्वेश, बिंदेश्वर पासवान आदि उपस्थित थे

