प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन
प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में शोक सभा का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में किया गया। ज्ञातव्य हो कि समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अभिलाषा सिंह के निधन दिनांक: -20-09-2026 को हो गई। प्रो. अभिलाषा सिंह का जन्म 29 दिसंबर 1952 को हुआ था उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षण कार्य के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी करती थीं उनके निधन से मनोविज्ञान विभाग एवं समस्तीपुर कॉलेज परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
प्रधानाचार्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक समर्पित शिक्षिका, कुशल अकादमिक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश को समृद्ध करने तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व, शैक्षणिक प्रतिबद्धता एवं मार्गदर्शक भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. रीता चौहान ने कहा कि मनोविज्ञान विभाग ने प्रो. अभिलाषा सिंह के निधन से विभाग एवं महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। उनके व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक अवदान की स्मृतियाँ महाविद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ राहुल मनहर, डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ रोहित प्रकाश, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ अजय कुमार मिश्रा, डॉ रितेश कुमार चौरसिया, डॉ सफवान सफवी, डॉ अपराजिता राय, डॉ श्वेता दुबे, डॉ प्रिया दुबे, डॉ शिवानंद पटेल, डॉ उमाशंकर साह, डॉ रविश कुमार, डॉ दिनेश्वर राय, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अखिल वर्मा, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ कुणाल, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ कुमारी माला यादव, डॉ अशोक कुमार, डॉ चांदनी रानी, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ जितेन्द्र प्रसाद, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ शिवराज सहाय,श्री योगेन्द्र राय, श्री विकास कुमार आदि समेत महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।


