सत्यविंद पासवान बने राजद के समस्तीपुर जिला सह प्रभारी

आलोक कुमार मेहता ने किया मनोनयन, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

सत्यविंद पासवान बने राजद के समस्तीपुर जिला सह प्रभारी
आलोक कुमार मेहता ने किया मनोनयन, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

जे टी न्यूज़, हसनपुर : राष्ट्रीय जनता दल ने संगठनात्मक स्तर पर समस्तीपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। हसनपुर प्रखंड के परोरिया पंचायत निवासी एवं वरिष्ठ राजद नेता सत्यविंद पासवान को समस्तीपुर जिला का सह प्रभारी मनोनीत किया गया है।

राजद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधायक सह पूर्व मंत्री एवं दरभंगा स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव के राजद प्रभारी आलोक कुमार मेहता ने सत्यविंद पासवान को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

सत्यविंद पासवान के मनोनयन की खबर से हसनपुर सहित समस्तीपुर जिले के राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू भूषण यादव, राजद नेता राम प्रमोद यादव, विदुर झा, युवा राजद नेता कुमुद रंजन एवं अभिषेक यादव सहित अन्य नेताओं ने सत्यविंद पासवान को बधाई दी।

नेताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजद विधायक एवं चुनाव प्रभारी आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार भी प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button