मधेपुर के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष आनंदी लाल साह के निधन पर माकपा ने जताया शोक
मधेपुर के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष आनंदी लाल साह के निधन पर माकपा ने जताया शोक

जे टी न्यूज,मधुबनी : मधेपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी, मधेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और वर्तमान में मधेपुर पश्चिमी निवासी आनंदी लाल साह (98) वर्ष का आज सुबह निधन हो गया।
उनके निधन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अंचल कमिटी, मधेपुर और बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन गहरा शोक व्यक्त करती है तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
उनके निधन पर बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉम राम नारायण यादव ने कहा कि श्री साह एक बुद्धिजीवी ,मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक व्यक्त करने वालों में माकपा अंचल सचिव कॉ
म. मोहम्मद हारून, अजय कुमार अमर, नवीन कुमार, फूल मोहम्मद, रुकमणि देवी, श्यामा देवी, नारायण सदाय सहित अन्य शामिल हैं।



