जिलाधिकारी के जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश
जिलाधिकारी के जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर आवेदकों की शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित पदाधिकारी जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।



