कॉग्रेस पार्टी का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया

कॉग्रेस पार्टी का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया

जे टी न्यूज, खगड़िया/परबत्ता: नगर पंचायत मुख्यालय के डाकघर परिसर में ठाकुर दास भवन में रविवार को कॉग्रेस पार्टी का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रसाद सिंह ने कहा कि कॉग्रेस अपने गौरवशाली अतीत के सुनहरे दौर की ओर लौट रही है।देश में हवा बदल रही है।हमें संगठन को एक बार फिर से जनता के बीच लेकर जाना है।हमें एक बार फिर से जनता की आवाज बनने के लिये एक स्थाई कार्यालय की आवश्यकता थी।उपाध्यक्ष प्रियंका रानी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यालय व्यवस्थित होने से कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों को सहूलियत होगी।राजद नेता अखिलेश्वर दास ने कहा कि हम महागठबंधन के रुप में विगत दो दशकों से लोगों के लिये सड़क पर संघर्ष करते रहे हैं।इन संघर्षों के लिए अब एक सुविधाजनक स्थान मिल गया है।
सी पी एम अंचल मंत्री नवीन चौधरी ने कहा कि परबत्ता की धरती भाजपा के नेतृत्व में चल रही दोनों सरकारों के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आन्दोलनों का साक्षी रहा है।अब हमें इस कार्यालय के रुप में एक सुविधा मिलेगी।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रियंका रानी,पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर यादव,सी पी एम अंचल मंत्री नवीन चौधरी,राजद नेता अखिलेश्वर दास,युवा नेता ईं राजा गुप्ता,पंकज यादव,सूरज प्रसाद यादव,अवनीश राय,फिरोज आलम,जयराम दास,श्यामलाल राम समेत कई अन्य मौजूद थे।′

Related Articles

Back to top button