ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में अधिक संख्या में लें भाग
सम्मान समारोह सह आभार सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन, कई दिग्गज लेंगे भाग
ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में अधिक संख्या में लें भाग
सम्मान समारोह सह आभार सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन, कई दिग्गज लेंगे भाग

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 8 8 2026 को देव रिसोर्ट गंगजला चौक, सहरसा में स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ का सम्मान समारोह सह आभार साधुवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
महासंघ के खगड़िया जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि उक्त सम्मान समारोह सह आभार सम्मेलन का उद्घाटन जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय, विशिष्ट अतिथि, प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष रश्मि कुमारी, बतौर वक्ता भाग लेंगे।
श्री यादव ने द्वय कार्यक्रम में सभी मुखिया, सरपंच, जिला पार्षद, प्रमुख से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।
श्री यादव ने कहा कि सम्मेलन में 2001 ई से सम्मानजनक पेंशन चालू करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, पंचायती राज आयोग का गठन करने की मांगों पर जोर दिया जाएगा। वही 2006 के आबादी के आलोक में ना सही 2011 के आबादी के आलोक में ही सही परिसीमन कराकर स्थानीय निकाय की चुनाव करने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को साधुवाद आभार व्यक्त किया जाएगा।

सम्मेलन स्थानीय प्रतिनिधियों के भविष्य एवं ग्राम कचहरी के उत्थान हेतु मिल का पत्थर साबित होगा।
श्री यादव ने कहा कि मधेपुरा में आज चार पंचायत सरकार भवन को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश उद्घाटन किया।


