डॉ. कविंद्र कुमार ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

खगड़िया सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

डॉ. कविंद्र कुमार ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

खगड़िया सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना
जे टी न्यूज,.

खगड़िया। डॉ. कविंद्र कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर खगड़िया जिले के समस्त निवासियों सहित पूरे बिहार प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है।

उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य एवं छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। यह महापर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करे।

Related Articles

Back to top button