नीतीश सरकार को बर्खास्त कर तत्काल लागू हो राष्ट्रपति शासनः-डाॅ. अरुण कुमार।

जेटी न्यूज़, कार्यालय संवाददाता।

पटना::- भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल से नीतीश सरकार को तत्काल वर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अनुरोध किया है।
इस संबंध में शनिवार को बुद्धा काॅलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में डाॅ. अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना महामारी वर्तमान सरकार से सम्भल नहीं रही है। जैसे बाढ़ इनके लिए कमाई का साधन था।

वैसे ही कोरोना महामारी भी लूट का साधन बन गया है। कोरोनो से ज्यादा कैंसर, टीबी आदि बीमारी से मौतें हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। अस्पताल में मरीज आॅक्सीजन के बिना मर जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि आज कोई लाश उठाने वाला नहीं है।

सारा क्वाॅरंटाइन सेंटर फ्लाॅप कर गया है। फर्जी कोरोना जाँच के आंकड़े मिल रहे हैं। राज्य में जहां प्रति एक लाख पर सिर्फ 313 कोरोना जाँच हो रही है तो वहीं राष्ट्रीय आंकड़ा प्रति एक लाख पर 979 है। इससे भी पता चलता है कि बिहार में कितनी गंभीर स्थिति है। एक आदमी तीन बार जाँच कराता है और हर बार रिपोर्ट में अन्तर रहता है। इसलिए मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि वो बिहार सरकार को बर्खास्त करने की अनुशंसा करें।

डाॅ. कुमार ने कहा कि एक-एक कमरा में 15-15 लोगों को रखा जा रहा था, जबकि दो गज की दूरी रखनी ह परै। इनके पास ना तो एम्बुलेंश है और ना ही जाँच का कोई प्रबंधन।
अब सवाल यह उठता है कि
अगर डॉ कुमार के द्वारा लगाया गया आरोप सही है तो-
क्या बिहार के राज्यपाल इस विषय पर करेंगे विचार?

क्या लग सकता है बिहार में राष्ट्रपति शासन?

क्या करेंगे भारत के राष्ट्रपति इस पर मनोनयन?

अब देखें आगे क्या सब होता?

Related Articles

Back to top button