चंद्रावत मे डूबे किशोर का नहीं मिला शव।

—-शव निकालने के लिए परिजनों ने पुलिस से लेकर विधायक तक लगाई गुहार ।

जेटी न्यूज 

नौतन(पश्चिमी चम्पारण):- स्थानीय थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के मडुआहा मे अवस्थित चंद्रावत नदी मे रविवार को डुबे सत्रह वर्षीय किशोर दिपक कुमार का शव सोमवार दोपहर तक नही मिलने से नाराज परिजनों व ग्रामीणो ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि रविवार की दोपहर शौच धोने के क्रम में किशोर नदी मे डूब गया। प्रशासन को कई  बार सुचना देने पर भी कोई सुध लेने नही आया।

सोमवार को भी जब शव खोजने के लिए एनडीआर एफ की टिम नही पहुची तो ग्रामीणो ने जगदीशपुर मच्छरगाॅवा मुख्य मार्ग मे मडुआहा के पास सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सुचना पर पहुंच स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद साह को भी लोगो ने घेर कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।विधायक द्वारा घटना की सुचना जिला के वरिय अधिकारियों को दिया गया।दोपहर बाद तक अभी एनडीआर एफ की टिम नही पहुची थी।

विधायक के प्रयास के बाद टिम शव खोजने के लिए पहुचने वाली थी। यहा बता दे कि किशोर  की मौत शौच धोने के क्रम मे पैर फिसलने से हो गई । घटना रविवार दोपहर की बताई गई है । डुबे हुये किशोर की पहचान मनीयारी वरदाहा निवासी बंका साह का सत्रह वर्षिय पुत्र दिपक कुमार के रूप मे हुई है। स्थानीय ग्रामीणो के अथक प्रयास के बाद भी शव को अब तक नही ढूंढा जा सका है।।

Related Articles

Back to top button