एस एफ आई ने मनाया भगत सिंह का 113वीं जयंती ।


वीरपुर जेटी न्यूज़
एसएफआई वीरपुर अंचल कमिटी द्वारा सोमवार को शहीदे ए आजम भगत सिंह के 113 वीं जयंती नौला में समारोह पूर्वक अंचल मंत्री विभीषण कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया । संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार ने किया l समारोह को संबोधित करते हुए एसएफआई जिला अध्यक्ष देवदत्त कुमार वर्मा ने कहा भारत माता के सच्चे सपूत अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाया.।

उन्होंने छात्र / युवा को अपने हक हकूक के लिए संघर्ष के बल आंदोलन करने की बात कही। समारोह को संबोधित करते हुए एसएफआई वरिष्ठ नेता रंजन कुमार साह व धनंजय शाह ने संयुक्त रूप से कहा आजादी के लंबे अरसे बीतने के बावजूद भी छात्र / युवा आज दर-दर भटक रहे हैं ।

आज शिक्षा रेलवे आदि का निजीकरण हो रहा है,।जिसे एसएफआई बर्दाश्त नहीं करेगी आंदोलन को संगठित कर और तेज करेगी। इस अवसर पर शैलेश कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार पंडित, राजेश कुमार, संदीप कुमार, शुभम कुमार, रिंकेश कुमार, खुशबू कुमारी, वर्षा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, अंकित कुमार, नीतीश कुमार, समेत दर्जनों एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button