भाजपा का जनसंपर्क अभियान डॉ आशा चंद्र

जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक पतौरा शक्ति केंद्र पर हुई ।बैठक की अध्यक्षता मंडल महिला अध्यक्षा श्रीमती आशा चंद्रा ने की और कहा की आगामी विधानसभा चुनाव पहले से दुगुना मतों से जीतेंगे।बैठक में आगामी चुनाव के मध्ये नजर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की 5-5 की टोली बनाकर हम लोग हर घर जाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे।

साथ ही प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को अपने बूथ पर वोटर को चिन्हित करके उनका मोबाइल नंबर लेकर उनसे बात करके उनको आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉ लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सरकार द्वारा दी जाने वाली कोई भी राशि सिर्फ 15% ही आम जनता तक पहुंच पाती थी, जबकि भाजपा की सरकार में 100 प्रतिशत लोगों को तक पहुंच रहा है। मौके पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, डॉ उमेश चंद्रा ने कहा कि चुनाव का माहौल है भिन्न-भिन्न दलों के लोग आपके पास आएंगे, आप को गुमराह करेंगे! हमें भटकना नहीं है,

हमें तटस्थ रहना है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं बहुत ही सक्रिय है और एक सुर में स्थानीय लोगों ने बीजेपी के समर्थन में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। मौके पर मुफस्सिल मंडल अध्यक्ष मैनेजर सिंह ,शक्ति केंद्र प्रभारी केदार शुक्ला, कुंदन शुक्ला, महामंत्री संजय ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला और पुरुष सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित लोगों के नाम निम्न है रागिनी रानी ,मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी ,पूनम देवी, उमा देवी ,बेबी कुमारी ,माया देवी, बबीता देवी ,प्रियंका कुमारी, मोनिका देवी, विमला देवी ,कांति देवी ,रेखा देवी, मेनका देवी सहित पुरुष लोगों में मुख्य रूप से डॉ सुरेश गोस्वामी, पूर्व मुखिया छोटेलाल साह, सियाराम ठाकुर ,राजेश श्रीवास्तव, रामकृष्ण कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button