डबल इंजन सरकार की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त-तेजस्वी – 10 तारीख को सुशासन बाबू की विदाई तय – अंतिम चरण का प्रचार प्रसार थमा

 

जे०टी न्यूज़

 

दरभंगा:- 15 वर्षो में डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। राज्य में क्राइम का ग्राफ बढा है। बिहार में किसी भी सरकारी कार्यालय में हाकीमो को बिना चढ़ावे चढ़ाये जनता का कोई काम नही हो रहा है।। 15 वर्षो के सुशासन बाबू के शासन काल मे बिहार में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ी है। घूसखोरी तो चरम सीमा पर है। ये बाते गुरुवार को केवटी सीट से महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारीक सिद्दीकी के समर्थन में सिमरी हाई स्कूल में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए के 15 वर्षो के शासन काल मे बिहार भ्रष्टाचार से कुंठित है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात करने वाले सुशासन बाबू विशेष लोगो के गोद मे जाकर बैठ गए। 15 साल मौका मिलने के बाद भी बिहार में न तो पढ़ाई , दवाई,कमाई,सिचाई की व्वयस्था है। केवटी विधानसभा के हरेक गाँव पूरा बाढग़्रस्त है। फिर भी आजतक इस समस्या से लोगो को छुटकारा नही मिला है। कोरोना काल मे गरीब मजदूरों को मुख्यमंत्री ने अपमानित करने का काम किया है। जब बिहार बाढ़ से जुंझ रहा था तो जनता को देखने के लिए न प्रधानमंत्री आये न ही मुख्यमंत्री जितना लोग कोरोना से नही मरे उतना लोग भुखमरी व सड़क एक्सीडेंट से मरे है। जिसकी सुधि लेने कोई एनडीए का नेता नही आया हमारी पार्टी ने 1 लाख भूखे लोगो को प्रत्येक दिन भोजन कराने की व्वयस्था कराई। अन्य राज्यो के मुख्यमंत्रियों से बात कर प्रवासी मजदूरों को को समुचित सुविधा मुहैया कराया गया था। आने वाले 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है। जबकि मुख्यमंत्री ने गरीब मजदूरों को एक तो बिहार में आने से मना किया वही जब उनलोगों को बुलाया गया तो उनके साथ अमानवीय ववयहार किया गया। जिसके कारण कई मजदूर कवारेन्टाईन सेंटर में आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए।हमारी पार्टी ने बिहार में सवर्णो ,दलितो, महादलित अतिपिछड़ी जातियों,अल्पसंख्यको , चौरसिया समाज व चौपाल समाज के दो दो लोगो को को टिकट देकर सभी वर्णो के लोगो को राजद साथ लेकर चलने का काम किया है।बिहार में अब जात पात की राजनीतिक खत्म हो गयीं है।अब केवल बिहार की तरक्की की राजनीति होगी। प्यार भाईचारे की बात होगी बिहार में अब पढाई, दवाई, सिचाई,सुनवाई व करवाई वाली महागठबंधन सरकार बनेगी।मैने नवरात्रि में संकल्प लिया था कि सरकार बनने पर एक वर्ष के अंदर 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वही वृद्ध पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1 हजार कर दिया जाएगा और जीविका समूह की दीदियों को नियमित कर दिया जाएगा। बिहार में सभी नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन दिया जाएगा। संविदा पर जितने भी कर्मचासरी है। नीतीश कुमार ने पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को जो 50 वर्ष के बाद रिटायरमेंट की बात कही है महागठबंधन की सरकार आने पर उसे बढाया जाएगा। वही जब प्याज का दाम जब 50 से अधिक हो जाता था तब नीतीश कुमार व भाजपा नेता प्याज की माला पहनकर विरोध करते थे। अब उनकी उनकी जुबान पर दही जम गया है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button