ठंढी के कारण लोग परेशान।

 

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

सर्दी के मौसम की पहली धुंध ने रविवार से  दस्तक दे दी है। सुबह व शाम  के समय ज्यादा धुंध होने के कारण वाहन चालकों को भी सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। लाइट जलाकर वाहन चालकों ने सफर किया। करीब दस बजे आसमान से धुंध हटी। लेकिन पांच बजे के बाद फिर से धुंध शुरू हो गई।  सरोतर निवासी दिव्यांश शेखर  ने बताया कि मौसम अब करवट ले रहा है। साथ ही  धुंध का मौसम शुरू हो गया है।

महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुमार रत्न   कहते हैं कि  इस मौसम से गेहूं की फसल को काफी लाभ है। मौसम को देखते हुए बरसात होने की कोई संभावनाएं नहीं है। शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। थोड़ी सी धूप निकली तो लोग राहत कि सांस ली। लोग सुबह बिस्तर से उठे तो धुंध आसमान में दिखाई दी। , जिससे हर कोई परेशान दिखा, वही  ज्यादा धुंध होने के कारण् वाहन चालकों को सफर करने में दिक्क्त आई।

वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते दिखे। धुंध के साथ साथ  ठंड भी बढ़ गयी है  ,ठंड के कारण  छोटे-छोटे बच्चे घरों में कैद नजर आए। बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। सुबह दस बजे तक धुंध का असर नजर आया। धुंध के कारण बढ़ी ठंड के बाद गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button