शहीद दिवस विद्यालय परिसर में मनाया गया जे०टी०न्यूज

समस्तीपुर::-प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचमुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया ।इस अवसर पर सुमन कुमारी, रिया कुमारी, रिचा कुमारी,आरती कुमारी, रश्मि रानी प्रिया कुमारी, काजल कुमारी एवं मुस्कान खातून ने गांधी जी पर आधारित गीत व भजन गाये।इसी क्रम में मुस्कान रिया सुमन एवं प्रिंस कुमार के द्वारा गांधीजी के जीवन पर आधारित भाषण दिया गया।इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की शिक्षिका रेणु कुमारी,राशदा फर्रुख एवं किरण कुमारी के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता नथुनी साह ने गांधी जी के विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बच्चों को अवगत कराया एवं उनके बलिदान को याद रखने की नसीहत दी।उन्होंने गांधी जी की याद में गांधी जी के प्रिय गीतों को भी गाकर सुनाया। मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के वरीय शिक्षक सहिन्द्र राम ने विस्तार पूर्वक गांधी जी के संघर्ष, सत्य और अहिंसा के प्रयोग, भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका आदि की चर्चा की। प्रधानाध्यापक ने गांधीजी के विचार देश,विदेश में अपनाए जाने की बात की और कहा आज शांति, सद्भाव एवं भाईचारा के गांधी जी के संदेश को दुनिया मानने के लिए तैयार है।इस रूप में हम कह सकते हैं कि वे मानव ही नहीं बल्कि महामानव थे, जिनके मनसा, वाचा एवं कर्मणा में एकरूपता पाया जाता है। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर गांधीजी के प्रति श्रद्धा निवेदित किया गया।मौके पर शिक्षक कैलाश राम,शिक्षा सेवक कैलाश सदा,विभा कुमारी,बीबी शकीला रहमान एवं वर्ग नवम की छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया।

Website Editor:- Neha Kumari


