जदयू के कद्दावर नेता संजय झा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मिथिलांचल में खुशी की लहर

जेटी न्यूज मधुबनी

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अड़रियासंग्राम गांव निवासी एमएलसी संजय झा को बिहार सरकार मे पुनः जल संसाधन मंत्री बनाए जाने पर संपूर्ण मिथिला क्षेत्र मे हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को हुए मंत्रीमंडल विस्तार मे श्री झा को जल संसाधन विभाग के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री का भी प्रभार दिया गया है। अड़रियासंग्राम निवासी स्वर्गीय जीवछ झा एवं चंद्रिका देवी के सुपुत्र 52 वर्षीय संजय झा की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव हीं के बगल के गांव खड़ौआ हाईस्कूल से हुई है। श्री झा ने जेएनयू दिल्ली से उच्चतर शिक्षा प्राप्त की है। श्री झा भाई मे अकेले हैं। उन्हें दो पुत्रियां और एक पुत्र है। सर्वप्रथम वर्ष 2006 मे श्री झा को भाजपा कोटे से एमएलसी मनोनीत किया गया था।

दो हजार बारह तक वे विहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे। उसके बाद उन्हें विहार राज्य योजना परिषद का सदस्य बनाया गया था। वर्ष 2016 मे संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही जदयू दिल्ली प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। बाद मे उन्हें कर्नाटक और राजस्थान प्रदेश का भी प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2017 मे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बिहार फाऊंडेशन के वे उपाध्यक्ष भी बनाये गये थे। 28 मई 2019 को श्री झा को बिहार मंत्रीमंडल मे शामिल करते हुए जल संसाधन मंत्री बनाया गया था।

2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव मे मिथिला क्षेत्र खासकर दरभंगा, मधुबनी जिले मे श्री झा ने सत्तारूढ़ जदयू को उत्कृष्ट सफलता दिलाई थी। चुनाव के बाद उन्हे बिहार विधान परिषद के याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।नके मंत्री बनाए जाने के बाद दरभंगा एवं मधुबनी जिले के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में लोग फूले नहीं समा रहे हैं। उनके पैतृक गांव अड़रियासंग्राम इलाकों में लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। श्री झा को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों मे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौतम झा, वंदना झा, कबिलपुर निवासी युवा जदयू नेता चंदन झा, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव जावेद अनवर, मोहम्मद इफ्तेखार, पंडित जयकुमार झा फूलबाबू, बिनोद झा बाबा, प्रदीप झा, कन्हैया झा, गोविंद झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button