कार्यपालक सहायक सेवा संघ के सांकेतिक हड़ताल के समर्थन में कैंडिल मार्च


जे.टी.न्यूज़

, समस्तीपुर ::-

रविवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेसा) के आवाहन पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आगामी 08. मार्च एवं 09. मार्च को समर्थन में जिला कमिटी के द्वारा बैठक कर कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व महासंघ गोपगुट के जिला सचिव अजय कुमार कर रहे थे। कैंडल मार्च महासंघ गोपगुट के कार्यालय से निकलकर गोलंबर से होते हुए समाहरणालय समस्तीपुर, ओवर ब्रिज, जिलाधिकारी आवास होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से निकालकर हॉस्पिटल गोलंबर पर समाप्ति हुई। तत्पश्चात सभा में तब्दील हुई। सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने किया। संचालन सचिव रोहित कुमार गुप्ता ने किया एवं सभी साथियों ने बारी-बारी से एकजुट होकर 8 और 9 मार्च के सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने की घोषणा की। प्रमोद कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी कार्यपालक सहायकों को एक होकर सरकार के तुगलकी फरमान के विरुद्ध आंदोलन करने का आवाहन किया। रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है।

बिहार सरकार की मजदूर कर्मी विरोधी नीति का संगठन घोर निंदा करती है और सरकार के विरोध में संघर्ष की घोषणा करती है। सभा को संबोधित करने वालों में दीपक कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार कर्ण, अजीत कुमार, राजीव झा, अतुल कुमार, अजीत कुमार झा, सुधांशु कश्यप, राहुल कुमार कर्ण, मेधा बिहारी, रंजीत कुमार रंजन, मिथिलेश कुमार राय, सरिता कुमारी, बबीता कुमारी, अर्चना कुमारी, नजमा प्रवीण, रेणु कुमारी इत्यादि थे।

Related Articles

Back to top button