ऐतिहासिक होगा भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ समारोह!

जे टी न्यूज़/ बेतिया।

सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान सचिव, डा0 एजाज अहमद अधिवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ का आरंभ,विभिन्न सामाजिक संगठनों विगत 12 मार्च 20 21 को किया जा चुका है !समारोह में विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर 10 नामचीन व्यक्तियों को सम्मानित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। इसको लेकर सोमवार को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान महात्मा गांधी के पुन: चंपारण यात्रा के 85 वर्षगांठ पर महात्मा गांधी के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाए गए। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 1934 को बिहार और नेपाल में आए भीषण भूकंप के दो महीने बाद गांधी जी चंपारण की दौरा किया था और यहां पर सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्य का जायजा भी लिया था।1934 की भूकंप मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदेश पर देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष रुप से सरकारी एवं सामाजिक स्तर पर राहत कार्य चलाए गए थे, जिसमें महात्मा गांधी के साथ ,खान अब्दुल गफ्फार खान जवाहरलाल नेहरू पीर मोहम्मद मुनीश संत राऊत समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने आम भूमिका निभाई थी !चंपारण की धरती ने ने गांधी को महात्मा की उपाधि से विभूषित किया था। इसी धरती पर भारतीय स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ समारोह पूर्ण मनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है! उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसका आयोजन विभिन्न जगहों पर विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित कर किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के गांधीवादी चिंतको एवं विचारकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है!

देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही चंपारण में विशेष रुप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा! इनके आने की उम्मीद से चंपारण वासियों को कई उम्मीदें जुड़ गई है। चंपारण में, विश्वविद्यालय गांधी संग्रहालय आपदा क्लिनिक राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना, मीनाबाजार, हजारीमल धर्मशाला का जीर्णोद्वार, राज स्कूल, बड़ा रमना का संरक्षण सहित कई मांगे पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौके पर शंभू शरण शुक्ल, शाहनवाज अली,शाहीन परवीन, नवीदूं चतुर्वेदी अमित कुमार लोहिया, जाकिर मोहम्मद शेख समेत अनेक लोगों ने अपने विचार रखे!

Related Articles

Back to top button