गिलोय व तुलसी का काढा नियमित पिने से नही होगा कोरोना ।

   केसरिया/पू०च०:-

राज्य में कोरोना की दूसरी लहर लोगों को तेजी से अपने चपेट में ले रही है। राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न पंचायत में टेस्टिंग की व्यवस्था की गयी है। मगर फिर भी अब हालत ऐसे हैं कि अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। मगर केसरिया प्रखंड के मठिय पंचायत के गिरी टोला एक गांव है जहां के लोग 95 प्रतिशत लोग स्वस्थ है। इस गांव की आबादी करीब पांच सौ है, इसके बगल में मुशहरी टोला है, जहां की आबादी भी करीब 700 है। दोनों गांव में अभी तक कोनोना का कोई भी मरीज नही मिला है। अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तुलसी, नीम गिलोय जैसे काढ़ा का सेवन शुरू किया।

सामाजिक व धार्मिक आयोजन पर लगाई रोक

मठिया गिरी टोला निवासी विजय गिरी २ कहते है की कोविड की लहर आने के समय हीं गांव के लोगों ने मास्क व सामीजिक दूरी को अपना लिया। किसी प्रकार का सामाजिक व धार्मिक आयोजन पर रोक लगा दी। लोग मास्क, सैनिटाइजर के साथ शारीरिक दूरी का पालन शुरू कर दिया।

तुलसी, नीम गिलोय जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले परंपारिक काढ़ा का शुरू किया सेवन

इसी गांव के वैद रामकुमार गिरी ने बताया की हमारे गांव के अधिकतर लोग स्वस्थ है, किसी किसी व्यक्ति को मौसम की बदलाव के कारण बुखार व सर्दी-जुकाम हुआ, मगर घरेलु उपचार से ठीक हो गए। राम कमल गिरी, चन्द्रदेव माझी, देवलाल माझी  रूपेश कुमार समेत कई लोगों ने बताया की शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तुलसी, नीम और गिलोय काफी फायदेमंद साबित हुआ है। गांव के हर घर मे नियमित रूप इनका काढ़ा बनता है, लोग शौक से पीते है ,आयुष काढ़ा, गिलोय धनवटी, संशामनी वटी, गर्म पानी, हल्दी-दूध, गुड़ आदि का रोज प्रयोग किया जाता है।

खेलकूद व व्यायाम से भी बढ़ाते हैं इम्यूनिटी

 युवा, किशोर उम्र के बच्चे नियमित व्यायाम व खेलकूद में हिस्सा लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर अपना बचाव करने के उपाय करते हैं। मगर दूसरी ओर इस गांव के लोग इतने जागरूक होने के वावजूद यहां टीकाकरण नहीं हुआ है। इक्का-दुक्का लोग ही टीका ले पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष कर दलित समुदाय की बस्ती मे जागरूक करने की आवश्यकता है ताकी सभी लोग वैक्सीन ले सके। महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुमार कहते है की जैसा की हम जानते हैं कि पारंपरिक रूप से हमारे घरों में शरीर में इंफेक्शन के लिए तुलसी और नीम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही गिलोय की गोली या काढ़ा भी बहुत फायदेमंद है।साथ ही यूनिटी मजबूत करते के वैक्सीन जरूर ले।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button