गरीब दास को बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष,बधाई देने वालों का लगा तांता

भगवानपुर (बेगूसराय) :- प्रदेश कांग्रेस ने स्वीकार की गलती और विगत बछवाड़ा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कद्दावर नेता दिवंगत विधायक रामदेव राय के पुत्र शिवप्रकाश गरीब दास को सम्मान पार्टी में लाते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर आसीन किया है,जससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।विदित हो कि विगत विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट बछवाड़ा को प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश के कुछ नेताओं के द्वारा कांग्रेस आलाकमान को बिना सूचना दिए ही निजी स्वार्थ के लिए महागठबंधन के तहत सीपीआई को दे दिया था।जिसके बाद बछवाड़ा विधानसभा से छह बार विधायक रहे स्व० रामदेव राय के पुत्र शिव प्रकाश गरीब दास को टिकट नहीं दिया गया था, जबकि दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष,प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने गरीब दास को बछवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ाने की घोषणा करने के बावजूद टिकट बेच दिया गया था।इसी गुस्से में गरीब दास के समर्थकों एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब दास को निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में चुनाव लड़वाया जिसमें वे लगभग 40 हजार वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहें।

चुनाव समाप्त होने के बाद इस बात की पूरी जानकारी कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंची जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने लिखित एवं फोन पर अपनी भूल स्वीकार कर पुनः शिव प्रकाश गरीब दास को बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत चौधरी, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख संजय चौधरी, युवा कांग्रेस भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष सह पंसस उमेश दास,मंसूरचक के युवा अध्यक्ष मो० परवेज,बछवाड़ा के यवा अध्यक्ष चंदन कुमार,पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय,जिला पार्षद राम स्वार्थ साह,मुखिया सुरेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, श्याम नंदन महतो,शंकर शर्मा,चर्चित समाजसेवी ब्रजकिशोर कुंवर, अशोक महतो,बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुदर्शन कुमार,मुन्ना यादव,रंधीर यादव,मुखिया सीताराम यादव,सरपंच सुरेश राय,उपमुखिया मो जावेद सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button