रीता देवी तीसरी बार पुनः बनी रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख, शुभचिंतकों में हर्ष

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण:– उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख का चुनाव एडीएम के नेतृत्व में स्थानीय प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुआ। 5 साल की अवधि में 5 बार चुनाव हुए। जिसमें तीसरी बार रीता देवी पुनः प्रखंड प्रमुख बनी। इस चुनाव में 15 समिति सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें एक मत वर्तमान प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के पक्ष में पड़ा, एक मत बोकस हो गया। शेष 13 मत रीता देवी के पक्ष में पड़े। मतदान करने वाले पंचायत समिति सदस्यों में बिंदु देवी, अजय प्रसाद, मोहम्मद इरफान, सुशील कुमार मिश्र, मुन्नी देवी, मोहम्मद कलीमुल्लाह, शहनाज बेगम, रिजवाना परवीन, गुलाम रसूल तथा कुसुम देवी शामिल थीं। मौके पर रामगढ़वा अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा अरविंद पांडे उपस्थित थे।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था का कमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में दरोगा अवधेश कुमार सिंह, जमादार विजय कुमार शुक्ला तथा पुलिस इंसाफ बालों के जवान संभाल रखे थे। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, समाजसेवी अरूण कुमार, समाजसेवी ब्रजेश गुप्ता, मुखिया चंद्रिका प्रसाद, पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, उपसरपंच श्री राम गुप्ता, मिट्टी तेल डिपो मालिक मोहन प्रसाद, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार, कृष्णा सिंह, चुनचुन कुमार, मुरली मनोहर प्रसाद, पूर्व उप प्रमुख अनिल तिवारी, अजीत यादव,विशाल कुमार, एम के मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा,राजन कुमार तथा कुणाल कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button