*विधानसभा उपाध्यक्ष व डीएम ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ की बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक*
पूसा ::प्रखंड के मनरेगा सभागार भवन में गुरुवार को बाढ़ को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी, डीएम शशांक शुभंकर ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों से बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा की। बैठक में श्री हजारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगो को बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव सरकार कटिबद्ध है।
निर्देश दिया।बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है ।बैठक में हजपुरवा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ,पूर्व पार्षद प्रमोद सिंह ,पंचायत समिति सदस्य अनुराधा कुमारी ने अत्यधिक वर्षा से बागमती के जल स्तर में वृद्धि को लेकर हुई किसानों की फसल क्षति के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुए किसान हित में फसल की क्षतिपूर्ति के भरपाई करने की मांग जताई। वहीं दूसरी ओर उपस्थित बागमती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बरहेता पंचायत के मुखिया जन्मजय ठाकुर, लदौरा पंचायत की मुखिया अनामिका देवी, मालीनगर पंचायत के प्रखंड मुखिया संघ के संयोजक विजय शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकारी राहत पहुंचाने की मांग की।बैठक से पूर्व स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर हालत का जायजा लिया।
इस दौरान वो चकमेहसी के ढाला व डगराहा पुल के निकट जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुए।उन्होंने जायजा लेने के बाढ़ विस्थापित परिवारों के लोगों के लिए सामुदायिक किचेन चलाने, शौचालय,दवा,पशु चारा आदि की व्यवथा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।भ्रमण के दौरान एसडीओ रविन्द्र कुमार दिवाकर, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर कुढवा मुखिया मोनी देवी,जीप सदस्य नविता देवी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।