मदर फ्यूचर फाउंडेशन ट्रस्ट के फरार संचालक गिरफ्तार।


मोतिहारी(पुoचो) -: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदर फ्यूचर फाउंडेशन ट्रस्ट के संचालक की गिरफ्तारी की गई है। वही मधुबन थाना में कौशल्या देवी साकिन खैरवा ने लिखित आवेदन के प्रतिवेदन के आधार पर मधुबन थाना में मामला दर्ज की गई थी। जिसमें मादर फ्यूचर फाउंडेशन ट्रस्ट के संचालक निर्भय कुमार यादव मीना देवी दीपक कुमार रोशन कुमार सभी बंजरिया थाना मधुबन द्वारा छल पूर्वक महिलाओं को एक एक समूह (20 महिला का) मे प्रत्येक महिला से 22500 रुपया कुल 45000000 रुपया चार करोड़ पचास लाख रुपया अपने घर बंजरिया में लिया था। वही निर्भय कुमार यादव द्वारा फाइनेंस कंपनी के सहयोग से साजिश और षड्यंत्र रच कर सभी महिलाओं का पैसा गबन कर लिया गया। इसके अलावा पूर्वी चंपारण मोतिहारी के घोड़ासहन चकिया चिरैया पकड़ीदयाल मधुबन राजेपुर फेनहरा पिपरा थाना अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिला में पानापुर एवं मोतीपुर शिवहर के भटहा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों द्वारा उक्त फाउंडेशन कंपनी के नाम से महिलाओं का समूह बनाकर लगभग सौ करोड से भी ज्यादा राशि का गबन किया गया है। वही कांड के सत्यापन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अधोहस्ताझरी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निर्भय कुमार यादव एवं पंकज कुमार बताया गया है।

वही अभियुक्त के पास से निर्भय यादव का पैन कार्ड आधार कार्ड वोटर कार्ड एवं मीना देवी का केनरा बैंक का चेक बुक निर्भय यादव का जमीन संबंधी दस्तावेज का छाया प्रति निर्भय यादव का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संस्कृत मध्यमा का अंक पत्र एवं सर्टिफिकेट एवं मैसर्स दीप इंटरप्राइजेज के खाता संख्या में ट्रांजैक्शन विवरण बरामद की गई है। वही पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मधुबन प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक थाना अध्यक्ष विनीता सिन्हा मधुबन थाना राजेश कुमार तकनीकी शाखा टीम पूर्वी चंपारण मधुबन थाना विनोद कुमार तथा मधुबन थाना के सशस्त्र बल एवं अनुoपुoपदाo पदाधिकारी पकरीदयाल।

संवाददाता:-प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button