रामगढ़वा के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.सज्जाद किया पदभार ग्रहण

रामगढ़वा के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.सज्जाद किया पदभार ग्रहण
जेटी न्यूज

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व रामगढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह थे। जिनका अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के बाद कल विदाई समारोह था। उन्होंने अपना प्रभार अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार को सुपुर्द किया था। अब यहां के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के आ जाने पर अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद को अपना प्रभार सौंप दिया। रामगढ़वा के लोगों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद शहजाद का हृदय से रामगढ़वा में स्वागत किया है।

स्वागत करने वालों में एम के मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा, पत्रकार हिमांशु कुमार हिमकर, नीरज कुशवाहा, बबलू कुशवाहा सुरेंद्र कुशवाहा, मुखिया चंद्रिका प्रसाद, मुखिया पति समसूल जोहा अंसारी, पूर्व मुखिया पति अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व मुख्य बाल किशोर प्रसाद, पूर्व मुखिया संजय पांडे, सुशील प्रसाद,सेवानिवृत्त आरडीडी ब्रजेश कुमार ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडे, प्रमुख पति विशाल गुप्ता तथा बिहार कौशल विकास केंद्र भलुवहिंया के निदेशक विभाष कुमार ओझा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button