आंगनवाड़ी चयन में लाखों का खेल: वार्ड सदस्य , पंच सदस्य एवं महिला पर्यवेक्षक मालोमाल आर.के.राय

आंगनवाड़ी चयन में लाखों का खेल: वार्ड सदस्य , पंच सदस्य एवं महिला पर्यवेक्षक मालोमाल

आर.के.राय
समस्तीपुर| जिले के वारिसनगर प्रखंड के मनियारी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य रूबी देवी , पंच सदस्य मनोज शाह (दोनों पति पत्नी) और महिला सुपरवाइजर बबीता कुमारी ने गत साल भर से अवैध वसूली करने के लिए एक ही तिथि में 3-3 वार वरीयता योग्यता सूची बनाकर कई उम्मीदवारों से रुपए वसूली किए जाने का समाचार प्रकाश में आया है|
सर्वे मैपिंग भी अलग-अलग बनाकर क्षेत्र में तनाव पैदा किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। वार्ड सदस्य चयन समिति की अध्यक्ष, पंच सदस्य उपाध्यक्ष एवं महिला पर्यवेक्षिका सदस्य सचिव होते हैं। यह तीनों मिलकर नियम कानून को ताक पर रखकर अपना उल्लू सीधा करते नजर आते हैं।
महिला पर्यवेक्षक का माईके वारिसनगर प्रखंड के रामपुर विशुन किशनपुर है और ससुराल कल्याणपुर प्रखंड के वीरसिंगपुर डाहमा ग्राम की होने की नाजायज लाभ उठाने की भी चर्चा है।
जब इन लोगों से संपर्क करने पर जवाब के बदले गलत सूचना भी हमारे प्रतिनिधि को देते है। आंगनवाड़ी सेविका और सहायक चयन मे वार्ड के अंतर्गत जातीय संख्या के आधार पर सेविका और सहायिका की चयन किया जाना है परंतु वार्ड, पंच सदस्य एवं महिला पर्यवेक्षिका के सांठगांठ तथा बाल विकास पदाधिकारी वारिसनगर के भ्रष्टाचार रवैय्ये के कारण आज तक चयन नहीं हो सका।
कई बार जिला पदाधिकारी समस्तीपुर एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना, समस्तीपुर को दिए जाने के बाद भीआज तक सक्षम अधिकारी से जांच नहीं कराया जाना कई प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button