श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने सिंहासनी माई मंदिर में पहुंच कर माथा टेका एवं लिया मां का आशीर्वाद

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने सिंहासनी माई मंदिर में पहुंच कर माथा टेका एवं लिया मां का आशीर्वाद

मंत्री के पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों एवं पुजारी व ज्योतिषाचार्य सत्यदेव मिश्रा के द्वारा किया गया सम्मानित
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- पूर्वी चंपारण अंतर्गत रामगढ़वा के पावन धरती पर बंधु बरवा गांव स्थित प्राचीन सिंहासनी माई मंदिर में बुधवार को पहुंच कर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं आईटी क्षेत्र के मंत्री जीवेश मिश्रा ने माथा टेका और माता जी का आशीर्वाद लिया। मंत्री के पहुंचते ही सिंहासनी माई मंदिर में पूजा समिति के सदस्यों एवं पुजारी ज्योतिषाचार्य सदैव मिश्रा जी के द्वारा प्रतिष्ठा की चादर ओढ़ाकर एवं फूल की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार माताजी के आशीर्वाद से ही एमआर की नौकरी से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले जीवेश मिश्रा जी आज बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री का पद सुशोभित कर रहे हैं।


ज्ञात हो कि सिंहासनी माई का इतिहास 300 वर्षों से भी अधिक पुराना है। जब यहां लोग नहीं बसे थे और चारों तरफ जंगल झाड़ी था। इसकी जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यदेव मिश्र ने बताया कि पहले से यहां एक विशाल पीपल का वृक्ष था। जो वर्षों पूर्व बिना आंधी तूफान के गिर गया। पेड़ गिरने के बाद लोगों को पेड़ के जड़ के नीचे सिंहासनी माई सहित सात देवी देवताओं की मूर्ति मिली। तब से क्षेत्र के जाने-माने प्रकांड विद्वान व ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यदेव मिश्रा वहां प्रत्येक दशहरा में नवरात्रा के समय बड़ी धूमधाम से पूजा करते हैं। श्री मिश्रा के द्वारा देश-विदेश के नामचीन लोग, नेता मंत्री एवं सरकारी पदाधिकारीयों को जब इस जगता सिंहासनी माई के बारे बताया जाने लगा। तब से प्रत्येक साल उक्त सभी पदाधिकारी, नेता एवं मंत्री आने लगे। इसी का परिणाम है कि विगत साल पर्यटक मंत्री प्रमोद कुमार भी यहां पहुंचे हुए थे। और उन्होंने सिहासनी माई स्थान को पर्यटक स्थल घोषित कर दो करोड़ से अस्सी लाख रुपए का फंड भी पास कर दिया है। वही उस मंदिर का निर्माण करवाने में मोतिहारी के नामी-गिरामी चिकित्सक डॉ आशुतोष शरण सहित अन्य दानदाता अहम भूमिका निभा रहे हैं। यूं तो वहां सिंहासनी माई की पूजा विगत 20- 25 पीढ़ियों से होती आ रही है। लेकिन जब से पंडित सत्यदेव मिश्र ने वहां मां की पूजा अर्चना शुरू की तब से प्रति साल दशहरा में नवरात्रा के समय लाखों की भीड़ इकट्ठा होती है। और ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यदेव मिश्रा के आशीर्वाद से एवं सिंहासनी माई की परम कृपा से यहां आकर माथा टेकने वाले भक्तों की मुरादे अवश्य पूरी होती हैं। मौके पर ज्योतिषाचार्य सत्यदेव मिश्र, ओम कुमार सिंह, राजू भगत, अश्वनी झा, राजीव नयन, अनिकेत कुमार सिंह, अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह ,समिति सदस्य पिंटू सिंह , सनी सिंह, विशाल सिंह, लड्डू गिरी ,अखिल सिंह, मनोज सिंह ,मनोज सिंह,विशाल सिंह पूजारी, संतोष सिंह, संतोष सिंह, अनिकेत सिंह छोटू तथा विजय सिंह सहित अन्य ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button