रियल एस्टेट कंपनी आरएसआर का हुआ उद्घाटन

रियल एस्टेट कंपनी आरएसआर का हुआ उद्घाटन

जेटी न्युज 

मोतिहारी,पू०च०। शहर के चांदमारी चौक के पास रियल एस्टेट कंपनी आर एस आर के चेयरमैन मीना मानवी और जनता दल यूनाइटेड के विधायक शालिनी मिश्रा ने कार्यालय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीमती शालिनी मिश्रा ने कहा शहर के लिए बहुत ही अच्छी उपलब्धि है युवाओं को रियल एस्टेट कंपनी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर विकास को बढ़ाना चाहिए । यह रियल कंपनी आर एस आर के ब्रांच के मालिक रवि यादव ने शाल ओढ़ाकर एवं एवं बुके देकर विधायक शालिनी मिश्रा एवं बीना मालवीय का स्वागत किया । मौके पर जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता प्रोफ़ेसर दिनेश चंद्र प्रसाद , समाजसेवी अजीत कुशवाहा , मुन्नी लाल यादव, बबलू गुप्ता एमएलसी ,रविंद्र प्रताप सिंह , अरुण यादव , बच्चा यादव , प्रवेज आलम , राजेंद्र राम पूर्व विधायक , बद्री पासवान , संतोष सिंह हरिराम महतो, मंजय सिंह ,अंबिकादत्त सहित सैकड़ों नेतागण एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button