*जमुआरी नदी किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल। रमेश शंकर झा के साथ अभिनव चौधरी की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर सबकी खबर।*

🔊 Listen This News     रमेश शंकर झा के साथ अभिनव चौधरी की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के बनघाट में जमुआरी नदी के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उक्त युवक की हत्या अन्यत्र […]

Loading

 

 

रमेश शंकर झा के साथ अभिनव चौधरी की रिपोर्ट
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के बनघाट में जमुआरी नदी के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उक्त युवक की हत्या अन्यत्र कर शव को वहां फेंक दिया गया है।

वहीँ ग्रामीणों के अनुसार रविवार की सुबह लोगों ने जब शौच के लिए अपने घर से निकले तो देखा कि नदी किनारे शव पड़ा है। इसकी सूचना उजियारपुर थाने को दिया गया। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय इंस्पेक्टर धर्मपाल व थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की पुष्टि समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने किया। उन्होंने कहा अज्ञात शव को पहचान के लिए सभी थाने को सूचित किया गया है।

Loading