नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज


जेटी न्यूज। मधुबनी।
मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षिया बालिका के दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। दुष्कर्म करने वाले की पहचान बासोपट्टी थाना के परसा निवासी अजय मंडल के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि अजय मंडल के विरुद्ध तीन वर्ष पहले भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था।तब उसी दुष्कर्म पीड़िता से उसकी शादी कराकर मामले को रफा-दफा किया गया था। उसने बाद में उसको छोड़ भाग निकला और अब दोबारा कांड कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button