सद्भावना का प्रतीक है होली का त्यौहार – मनीष

सद्भावना का प्रतीक है होली का त्यौहार – मनीष
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा शिक्षा केंद्र सिंघिया खुर्द में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने कवि और कविता सुनाकर की। होली मिलन कार्यक्रम का संचालन आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मनीष कुमार ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि जदयू नेता कौशल कुमार सिंह उपस्थित थे। कौशल सिंह जी ने बच्चों के

रंग अबीर पिचकारी एवं बिस्कुट वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन टीम आस अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। मनीष कुमार ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली त्यौहार रंगो का त्यौहार होने के साथ-साथ आपसी प्रेम भाईचारा का त्यौहार है। इस त्यौहार में हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी देखती है उक्त अवसर पर बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, अभिषेक, रौशन, मीणा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button