पति-पत्नी ने फंदे से लटक दी जान

पति-पत्नी ने फंदे से लटक दी जान


जे टी न्यूज़

मधुबनी : जिले के खजौली थाना की है घटना
जेटी न्यूज। मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली थाना के बेताज गांव में एक सनसनीखेज़ घटना घटी है। महज़ एक वर्ष पूर्व विवाहित एक जोड़े ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी है।इस धटना से परा गांव शोकाकुल है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटी जब घर में उस युगल जोड़ी के अलावा परिवार का और कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
बाद में मृतक की मां वहां पहुंची।घर में कोई चहल-पहल नहीं देखा तो शक हुआ।दरबाजा खटखटाया, कोई आवाज ने ही हुई।जबतक मृतक के पिता पहुंचे। दोनो पति पत्नी ने मिलकर दरबाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देख गश खाकर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर खजौली थाना की पुलिस पहुंची। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कै लिए भेजा। और रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
कहा जा रहा है कि राजू कुमार यादव की शादी पिछले वर्ष रानी देवी से हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों में कुछ कहासुनी हुई थी।शायद इसी का परिणाम यह घटना हुई। मृतक बाप बेटा मिलकर गांव में ही मेकेनिक का काम करता था।धटना के वक्त उसके माता-पिता गांव में ही स्थित दूसरे मकान पर थे।मृतक दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था।

Related Articles

Back to top button