कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सबादी) की बिहार राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक पटना में संपन्न

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सबादी) की बिहार राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक पटना में संपन्


जे टी न्यूज़
पटना : 1 से 15 अगस्त तक स्वाधीनता के 75वीं वर्षगांठ पर जन-अभियान, जनतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का शपथ।
7 अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना के खिलाफ वामदलों एवं राजद के संयुक्त आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान।
31 जुलाई एवं 1 अगस्त को किसान-मजदूरों का रास्ता रोको एवं संयुक्त आंदोलन। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सबादी) की बिहार राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक पटना में राज्य भर से आए पार्टी सदस्यों की जी.बी. बैठक के साथ समाप्त हो गई। बैठक को स्थानीय आई.एम.ए. हाॅल में पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य विजय राघवन एवं अशोक धावले ने सम्बोधित किया। उन्होंने अप्रील में केरल के कन्नूर में सम्पन्न अखिल भारतीय पार्टी सम्मेलन में पारित राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए देश में वर्तमान शासक वर्ग द्वारा संविधान प्रदत्त जनतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता को ध्वस्त करने की चुनौती का सामना करने के लिये, पार्टी के स्वतंत्र विकास, वामपंथी एकता के साथ-साथ धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की एकता कायम करने के लिये पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने देश की स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ को व्यापक पैमाने पर मनाने के सिलसिले में भाजपा के देषभक्ति के पाखंड को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में कम्युनिस्टों की कुर्बानियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के अलावे आर.एस.एस., हिन्दू महासभा एवं मुस्लिम लीग की अंग्रेजपरस्ती के बारे में भी जानकारी देने का अभियान चलाने का आह्वान किया। इसके पूर्व पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने 13 सदस्यीय नये सचिवमंडल के चुनाव की जानकारी दी तथा अगस्त के महीने को आंदोलन के महीने में बदलने का आह्वान किया। राज्य के सभी जिलों के अग्रणी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सचिव ललन चौधरी, केन्द्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली मौजूद थे!

Related Articles

Back to top button