बाल्मीकि नगर के गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के समीप देशभक्ति कार्यक्रम झण्डा महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

बाल्मीकि नगर के गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के समीप देशभक्ति कार्यक्रम झण्डा महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

वाल्मीकि नगर प.च. — शनिवार की देर शाम स्थानीय गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के समीप देशभक्ति कार्यक्रम झण्डा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी बगहा के कमाडेंट श्री प्रकाश ने अपने स्वागत भाषण से किया। श्री प्रकाश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, आजादी की 75वीं वर्षगाँठ हम सभी धूमधाम से मना रहे है। यह तिरंगा हमारे देश की आन बान शान और स्वाभिमान है। माननीय राज्यसमा सांसद सतीशचन्द्र दूबे, वाल्मीकि नगर के माननीय विधायक रिकू सिंह , एस. एस. बी .के जवानों, एवम् अन्य लोगों के सहयोग से क्षेत्र में लगभग 12000 तिरंगो का वितरण किया गया है।

घर घर तिरंगा लहराता दिख रहा है। यह अद्‌भुत खुशी का क्षण है। संत जेवियर्स स्कूल, हाईस्कूल , समेत थरुहट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने सबका मन मोह लिया। जीमरी नौतनवा के मुखिया खूब लाल बड़घरिया ने देशभक्ति गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकप्रिय कलाकार डी. आनन्द ने मंच संचालन करते हुए कहा कि एस.एस.बी के तीन तत्व सेवा सुरक्षा और बंधुत्व है। इन जवानों की कार्य शैली सबसे अलग है। इनके चलते सीमा पर शांति और अमन चैन देखने को मिल रहा है। थारू कला संस्कृति के निदेशक होमलाल प्रसाद एवं शुभम नीरज के नेतृत्व में झामटा, झरखा ,और डांडिया की बेजोड़ प्रस्तुति की गई। कविता थारू की देशभक्ति प्रस्तुति पर देर तक तालियाँ बजती रही। एस एस बी के डिप्टी कमांडेंट के. अंगुआ सिंह ने वाइलिन वादन करके दर्शको को देशभक्ति भावना से ओत प्रोत कर दिया।

एस.एस. बी के जवानों ने मनमोहक प्रस्तुतियो से सबका मन मोह लिया। गंडक बराज बी कंपनी के सहायक कमांडेट अंशुमान मुखोपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंषा श्री प्रकाश एवम् डॉक्टर ममता अग्रवाल द्वारा की गई। डा० ममता अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कि हम बच्चों की प्रतिभा के कायल हो गये है। कृषि वैज्ञानिक विनय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सुखी और समृद्ध किसान ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

इस मौकैं पर गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता सुबोध चौधरी, स्वरांजलि सेवा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि धीरज मिश्रा,, मुखिया पन्ना लाल साह, उप मुखिया रवि गुप्ता, सरपंच मैनुदीन अंसारी, कृषि वैज्ञानिक विनय सिंह,संतोष सोनी, किशोर श्रीवास्तव, आशीष आनंद,, गूंज संस्था के अजय झा, मुखिया खूबलाल बड़घारिया आदि की भूमिका सरहनीय रही।

Related Articles

Back to top button