सदर अस्पताल से हथकड़ी सरका कर भागने वाले आरोपी कल्याणपुर चौक से गिरफ्तार

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर चकमेहसी पुलिस ने सदर अस्पताल समस्तीपुर से हथकड़ी सरका कर भागने वाले थाना कांड के आरोपी सैदपुर तकिया वार्ड 8 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र राजू पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने गिरफ्तार कर शनिवार की अपराह्न गिरफ्तार करने की बात बताई है। वहीं दूसरी ओर इसी कांड के मद्य निषेध के दूसरे आरोपी सैदपुर निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र सूरज कुमार उर्फ भूल्ला को चकमेहसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त दोनों आरोपी चाचा भतीजा बताए गए हैं।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार 

Related Articles

Back to top button