मिथिला विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव द्वितीय को मातृ शोक
जे टी न्यूज़

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की उप कुलसचिव द्वितीय तथा स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डा दिव्या रानी हंसदा की माता का 80 वर्ष की अवस्था में आज पटना में देहावसान हो गया। ज्ञातव्य है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थी।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो मंजू राय, खेल पदाधिकारी प्रो अजयनाथ झा, उप कुलसचिव प्रथम डा कामेश्वर पासवान, प्रेस एवं मीडिया प्रभारी डा आर एन चौरसिया, कुलपति के निजी सचिव सैयद मो जमाल अशरफ तथा रवि कुमार आदि के नाम शामिल हैं।
कुलसचिव प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button