धान के खेती को लेकर किसान मार्च का किया आयोजन

समस्तीपुर 

जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को निजी कंपनी पायोनियर के द्वारा किसान गोष्टी सह किसान मार्च का आयोजन किया गया। इस किसान मार्च में प्रखंड क्षेत्र से लगभग 200 से ऊपर किसान सम्मिलित हुए। जिसमें धान के खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं धान के नए प्रभेद के खेती करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं किसानों को धान के नए प्रभेद 27P37 के तकनीक से खेती करने पर विस्तार से चर्चा किया गया। दर्जनों किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं आलू में लगने वाले कीड़े और खास तौर पर मक्का में प्राणघातक कीड़े फाॅल आर्मी वार्म से बचाने के लिए कोर्टेवा कंपनी के उत्पाद डेलिगेट कीटनाशक का उपयोग करने को लेकर विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस किसान गोष्ठी में कंपनी के टीएसएम विवेक कुमार, एमडीआर प्रह्लाद कुमार, राम विनोद कुमार, नवीन कुमार, कृष्णा कुमार, ललन कुमार के द्वारा विशेष चर्चा की गई। मौके पर किसान मुख्य रूप से मनोज कुमार साह, रामकुमार सिंह, बैजू राय, रामकुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि जगरनाथ साह, पैक्स अध्यक्ष ललन साह, राम श्रेष्ठ सिंह, पंकज राय, नवल किशोर राय, दिनेश राय, अखिलेश राय, लक्ष्मण सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र राय समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button