पशुपति कुमार पारस व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकातपशुपति कुमार पारस व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात

पशुपति कुमार पारस व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकातपशुपति कुमार पारस व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात

जे टी न्यूज़
नई दिल्ली : आज रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और रालोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया । इस मुलाकात पर सांसद प्रिंस राज ने वर्तमान में बिहार सरकार की नीति एवं कुव्यवस्था से अवगत कराया कि किस तरह दलितों, पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के खिलाफ आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। बिहार सरकार की कानून व्यवस्था लचर हो गई है और विकास के कार्यों में शिथिलता आ गई है। व्यापारी वर्ग को आतंक के साए में जीवन यापन करना पड़ रहा है। महामहिम ने इन सभी विषयों को बड़ी गंभीरता से लिया ।

 

इस मुलाकात की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने दी, जिला अध्यक्ष विनय चौधरी,अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष राजा पासवान,प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष शेखर पांडे ,राजीव दास,सुधीर हजारी सहीत समस्तीपुर जिले के रालोजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और सांसद प्रिंस राज को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button