रतौली में भवनहीन विद्यालय को लेकर ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण

रतौली में भवनहीन विद्यालय को लेकर ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण
जे टी न्यूज

पिपरा, सुपौल – पंचायत रतौली वार्ड नंबर 4 में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पश्चिम उत्तर टोला रतौली में भवन हीन विद्यालय को लेकर ग्रामीणों एवं मुखिया सरपंच के साथ एक निरीक्षण हुआ जिसमें नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में भवन बनने के लिए पर्याप्त जमीन मुहैया करा दी गई थी जिसमें कई वर्ष बीत जाने के बाद पठन-पाठन हेतु बच्चे को काफी दिक्कतों का सामना सामना करना पड़ता था

तत्काल जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार नए भवन का निर्माण का निरीक्षण करने प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा पहुंचे मौके पर संजय कुमार वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शिवजी मंडल एवं मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ,जॉनसन कुमार ने कहा कई वर्ष यह विद्यालय रतौली मध्य विद्यालय में शिफ्ट करा दी गई थी जिस कारण 4 किलोमीटर की दूरी छोटे नन्हे बच्चे को तय करना पड़ता था वही पठन-पाठन में काफी दिक्कत होने के बाद प्रशासनिक एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह भवन का निर्माण करवाया जाएगा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button