मनरेगा में भ्राष्टाचार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुर्व प्रमुख बैठी आमरन अनशन पर

मनरेगा में भ्राष्टाचार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुर्व प्रमुख बैठी आमरन अनशन पर
जे टी न्यूज़

केसरिया, पू०च० : स्थानीय प्रखण्ड प्रशासन व पुलिस प्रसासन के खिलाफ गुरुवार से पूर्व प्रखण्ड प्रमुख प्रो सुमित्रा कुमारी यादव प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगन मे आमरण अनशन पर बैठ गयी। दरअसल मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत माह 30 जून को प्रो यादव एक दिवसीय अनशन पर बैठी थी। जहाँ बीडीओ ने पांच दिनों के अंदर संबंधित योजनाओं की जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय में जाँच पूरा नहीं होने के कारण पुनः अनशन पर बैठी हैं। वहीं थाना पुलिस पर उनका आरोप है कि कांड संख्या 378/22 में पुलिस अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जिससे यह साफ होता है कि पुलिसिया सांठगांठ से हीं इस कांड के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच कर कार्रवाई नहीं की जाती व पुलिस द्वारा कांड 378/22 के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक अनशन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button