भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Supe

भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण

देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है: रितेश कुमार चौधरी

जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता: अबू तनवीर
जे टी न्यू

समस्तीपुर: भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी० वी० जी के निर्देश पर देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के देश भर में *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम की शुरुवात कर रही है। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

*”Shakti Super SHE”* कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में *Shakti क्लब* के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए समस्तीपुर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी जी ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगीl

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर जी ने कहा कि *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष मो० महफूज़ आलम आदि लोग शामिल थें।

Related Articles

Back to top button