प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा

प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने लिया
तैयारी का जायजा

जे टी न्यूज, समस्तीपुर मुख्यमंत्री बिहार की दिनांक 13 जनवरी 2025 को समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रस्तावित प्रगति यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया एवं की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा शेखोपुर , मुक्तापुर मोईन तथा एसडीआरएफ के नवनिर्मित भवन उजियारपुर का स्थल निरीक्षण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी , नगर आयुक्त समस्तीपुर श्री के डी प्रोज्ज्वल,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार एवं सभी संबंधित पदाधिकारियो को की जा रही तैयारी में तेजी लाने का निदेश दिया गया। 

Related Articles

Back to top button