संघ संचालक के लिए मनोरंजन कुमार वर्मा निर्वाचित

संघ संचालक के लिए मनोरंजन कुमार वर्मा निर्वाचित

जे टी न्यूज, बखरी/बेगूसराय: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बेगूसराय का वार्षिक कार्यशाला सह शीत शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें जिला संघ संचालक के लिए मनोरंजन कुमार वर्मा को तीसरी बार सत्र 2023–26 के तहत निर्वाचित किया गया है।निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व श्री वर्मा सत्र 2020–23 का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए पुरानी समिति को भंग कर दिया।तत्पश्चात नए सिरे से जिला संघ संचालक के लिए चुनाव कराने का आहवान किया।इस सारी प्रक्रिया को देखरेख करने प्रांत कार्यवाहक अभय कुमार गर्ग,चुनाव प्रभारी सह प्रांत समरसता प्रमुख अजय कुमार के मौजूदगी में पुनः मनोरंजन कुमार वर्मा को करीब तीन सौ आरएसएस कार्यकर्ताओं के सर्वसहमति से जिला संघ संचालक के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।इस मौके पर विभाग संचालक डॉ कुमार सुशील,शैलेंद्र अम्बष्ठ,सह विभाग कार्यवाहक राजू जी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button