अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस के मौके पर महिला हिंसा के खिलाफ सभा आयोजित





अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस के मौके पर महिला हिंसा के खिलाफ सभा आयोजित


जे टी न्यूज़, जलालपुर : 25नवंम्बर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस के मौके पर पटना जिला के जलालपुर नहर पर सुनिता कुमारी की‌अध्यक्षता में महिला हिंसा के खिलाफ सभा की गई। सबसे पहले एडवा की पूर्व अध्यक्ष शयामली गुप्ता की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर महिलाओं और बच्चीयों के साथ हो रहे हिंसा पर प्रकाश डाला गया। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है

महिलाओं और बच्चीयों के साथ शोषण, उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या की घटना बढी है। देश के अन्तर्गत क ई जगहों पर जातीय और साम्प्रदायिक दंगे की शिकार महिलाऐं हुई है। मणिपुर में जिस तरह से एक भीड़ के द्वारा महिला को नंगा करके बर्बरता पूर्वक बलात्कार , और हत्या की घटना घटी जिसका अंत नही हो रहा है। दाना पुर की एक दलित महिला को कर्ज नहीं चुकाने पर चाकू गोद कर महिला को जान से मार डाल गया। साईबर क्राईम की घटना भी बढी है घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और दहेज प्रताड़ना की घटना भी बढी है। अपहरण की घटना भी बढी है,

महिलाओं से आहवान किया गया कि हिंसा के विरोध में जोरदार आवाज उठाने की जरूरत है। अगर हम चुप रहे तो बहुत देर हो जाऐगी। सभा में एडवा की सरोज जी रीता, धर्मशीला देवी, सीमा ने भी विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button