अफगानिस्तान के युद्ध में 2018 में सबसे ज्यादा असैन्य नागरिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र




संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में पिछले दो दशक के युद्ध में 2018 में किसी भी अन्य साल के मुकाबले सबसे ज्यादा असैन्य नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2017 की अपेक्षा 2018 में सैन्य लोगों की मौत की संख्या 11 फीसदी बढ़ गई। यहां 2018 में 3,804 लोग मारे गए और 7,189 लोग घायल हो गए। युद्ध ग्रस्त इस देश में पिछले साल लगातार हुए आत्मघाती हमले और बमबारी से इस देश में तबाही छाई रही। अफगानिस्तान में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच हो रही अगले चरण की वार्ता से पहले यह रिपोर्ट आई है। इस वार्ता से शांति की उम्मीद के बीच यह डर भी बढ़ गया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद खूनी गृहयुद्ध शुरू हो सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button