बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ भड़की हिंसा में और दो की हत्या, मरने वालों की संख्या 6 हुई

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ भड़की हिंसा में और दो की हत्या, मरने वालों की संख्या 6 हुई

जे. टी.न्यूज


बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह कुछ मंदिरों में तोड़-फोड़ की सूचना थी, अब जानकारी मिल रही है कि हिंसा में हमलावरों ने दो हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि धार्मिक हिंसा में मरने वालों की संख्या अब तक 6 हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि ताजा हिंसा दक्षिणी शहर बेगमगंज में हुई है। इससे पहले सैंकड़ों की संख्या में बाहुल्य समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार की नमाज के बाद सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया हमला उस वक्त हुआ जब हिंदु समुदाय के लोग विजयदशमी पर रैली आयोजित करने वाले थे। अज्ञात हमलावरों ने मंदिर समिति के एक कार्यकारी सदस्य को पीटा और उसे चाकू घोंप दिया। स्थानीय पुलिस प्रमुख शाहिदुल इस्लाम ने एएफपी को बताया कि शनिवार की सुबह मंदिर के बगल में एक तालाब के पास एक और हिंदू व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने कहा, “कल के हमले के बाद से दो लोगों की मौत हो गई है। हम हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button