किसानों के धान की जल्द खरीदारी करें सरकार – आशुतोष सिंह

किसानों के धान की जल्द खरीदारी करें सरकार – आशुतोष सिंह

जे टी न्यूज,सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में किया गया। जिसका नेतृत्व बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया। इस बैठक का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से किसानों के धान खरीदारी कम किए जाने पर रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा पैक्स अध्यक्ष और कोऑपरेटिव सहकारिता अधिकारियो के मिली भगत से रोहतास जिला में बहुत ही धांधली किया जा रहा है। सरकारी धान के खरिदारी का आधा समय बीतने जा रहा है और अभी तक 20 प्रतिशत भी सरकारी दर पर धान की खरीदारी नहीं की गई है। जबकि किसान 50 प्रतिशत से ज्यादा धान औने-पोने दामों पर व्यापारियों को 1800 से 1900 प्रति किवंटल रुपये में बेचने को मजबूर हो गए हैं। जबकि सरकारी दर 2200 के आसपास है।बिहार सरकार और रोहतास जिला पदाधिकारी जल्द से जल्द सभी किसानों का धान सरकारी दर में खरीदारी करवाएं नहीं तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार सरकार और सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन आंदोलन करने का कार्य करेगी। पूर्व साल के भाती इस वर्ष भी किसान अपना धान ओने पोने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

 

पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता विभाग के लोग मिलीभगत करके रिश्वत लेने के चक्कर में भ्रष्टाचार करने को उतारू है। भ्रष्ट पैक्स अध्यक्ष और भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए मजबुर होगे। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू, जिला प्रधान महासचिव अनिल सिंह, किसान जिला अध्यक्ष संजय दुबे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता देवी, युवा जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह, भूतपूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अमीर इकबाल बाली, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष येनुल खान, रविंद्र शर्मा, सुषमा देवी, लता सिंन्हा, बंटी पाठक, सतीश पासवान, विनोद चौधरी, गंगा कुमारी, धनन्जय दुबे, इंद्रजीत गुप्ता, आकाश पासवान, गुड्डू अंसारी, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजय माली सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button